Tuesday, August 25, 2026
Google search engine
Homeगोरखपुरबड़हलगंज में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक: 15 अगस्त के निमित्त...

बड़हलगंज में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक: 15 अगस्त के निमित्त सदस्यता व पंजीकरण अभियान की रूपरेखा तय

बड़हलगंज (गोरखपुर):

आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन पर्व के निमित्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़हलगंज इकाई की संपन्न महत्वपूर्ण बैठक में नगर में सीमा विस्तार पर व्यापक सदस्यता एवं व्यापारी पंजीकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान की मुख्य जिम्मेदारी उपाध्यक्ष सतीश उमर  को सौंपी गई है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकजुटता का संदेश देता है। इसी भावना के साथ नगर के हर बाजार और दुकान तक पहुंचकर व्यापारियों को संगठित किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और उन्हें व्यापारिक सुरक्षा व अधिकार मिल सकें।

महामंत्री बृजेश निगम ने अभियान की रूपरेखा रखते हुए बताया कि पंजीकरण के माध्यम से व्यापारियों को शासन-प्रशासन स्तर की सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। कोषाध्यक्ष हरपाल नागवानी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट महामंत्री बृजेश निगम, कोषाध्यक्ष हरपाल नागवानी, संगठन मंत्री अजय सोनी, उपाध्यक्ष सतीश उमर  (पंजीकरण अभियान प्रभारी) वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाशवीर जायसवाल, दीपक जायसवाल, रवि मद्धेशिया , विश्वनाथ तिवारी, वेदप्रकाश तिवारी, रवींद्र वर्मा, मनोज जायसवाल, वेदपाल चौरसिया, अभिषेक चतुर्वेदी  अन्य कई सम्मानित पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे और अभियान को पूर्णयता सफल बनाने का संकल्प लिया। संगठन ने नगर के समस्त व्यापारियों से इस अभियान से जुड़कर बड़हलगंज व्यापार मंडल को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments