Tuesday, August 25, 2026
Google search engine
Homeगोरखपुरगोरखपुर में वैभव और रामलाल वर्मा की निर्मम हत्या परू फूटा आक्रोश,...

गोरखपुर में वैभव और रामलाल वर्मा की निर्मम हत्या परू फूटा आक्रोश, बड़हलगंज में निकला कैंडल मार्च; फांसी की मांग

बड़हलगंज, गोरखपुर

खजनी एवं कौड़ीराम क्षेत्र में सराफा व्यवसायी के 10 वर्षीय पुत्र वैभव वर्मा और रामलाल वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में बड़हलगंज में भारी आक्रोश देखने को मिला। सराफा व्यापार मंडल के तत्वावधान में क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की।

## हाथों में मोमबत्तियां लेकर जताया रोष

कैंडल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में सराफा व्यापारियों और अन्य व्यवसायियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च किया। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन और आक्रोशित नजर आया। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह की जघन्य घटनाओं से पूरे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

## दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

मार्च के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत रामलाल वर्मा और 10 वर्षीय मासूम वैभव वर्मा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

## प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

व्यापारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस दोहरे हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत मुकदमा चलाकर कठोरतम कार्रवाई (फांसी) की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

## प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद

इस कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा में व्यापार मंडल के कई दिग्गज पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल रहे, जिनमें प्रमुख हैं,  गंगा सोनी (अध्यक्ष, सराफा व्यापार मंडल),श्रीकांत सोनी (अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल),रामजी वर्मा (संरक्षक, सराफा व्यापार मंडल),रामदेव वर्मा (अध्यक्ष, सोनार समाज),अजय सराफ, श्रीनिवास सोनी, किशन सोनी, दुर्गेश सोनी, बबलू ज्वेलर्स, बंधु वर्मा, सूरज वर्मा, गौरव उमर, अभिषेक जायसवाल, सुनील वर्मा, बृजेश वर्मा, रोहित सोनी, लालजी वर्मा और विशाल वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments