Monday, May 25, 2026
Google search engine
Homeसमाचारसम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
देवरिया, 02 मई।
सलेमपुर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 54 राजस्व, 9 पुलिस, 5 विकास, 2 समाज कल्याण एवं 20 अन्य विभागों से संबंधित थे। इनमें से 17 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी गई, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने थानाध्यक्षों को शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR)-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments