Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
Homeसमाचार6 अप्रैल को आईटीआई परिसर में दिव्यांगजनों को वितरित होंगे सहायक उपकरण,...

6 अप्रैल को आईटीआई परिसर में दिव्यांगजनों को वितरित होंगे सहायक उपकरण, 1591 लाभार्थी होंगे लाभान्वित

6 अप्रैल को आईटीआई परिसर में दिव्यांगजनों को वितरित होंगे सहायक उपकरण, 1591 लाभार्थी होंगे लाभान्वित
देवरिया, 3 अप्रैल।
जनपद में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आगामी 6 अप्रैल को आईटीआई परिसर में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुल 1591 चयनित लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 22 और 23 मार्च 2025 को आईटीआई परिसर में आयोजित शिविर के दौरान लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया था। इसी के आधार पर अब उन्हें उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। जनपद के 16 विकास खंडों से लाभार्थियों को लाने के लिए लगभग 60 बसों की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके लिए भोजन आदि की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को सरल बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments