Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedCISF दिल्ली ने मऊ को 1-0 से हराकर फाइनल जीता।

CISF दिल्ली ने मऊ को 1-0 से हराकर फाइनल जीता।

बड़हलगंज/गोरखपुर: फाइनल मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें गोलरहित रहीं। दूसरे हाफ के 66वें मिनट में CISF दिल्ली के इमरान ने शानदार गोल दागकर बढ़त बनाई, जो अंत तक बनी रही। इस जीत से CISF दिल्ली चैंपियन बनी।मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी देवेंद्र सिंह व विधायक राजेश त्रिपाठी ने स्वर्गीय बीरेंद्र प्रताप शाही को श्रद्धांजलि दी, खिलाड़ियों से मुलाकात की और मुकाबले का उद्घाटन किया।पुरस्कार वितरण में विजेता CISF दिल्ली को 1 लाख रुपये नकद व ट्रॉफी, उपविजेता मऊ को 50 हजार रुपये व ट्रॉफी मिली। मनिंदर सिंह को सबसे ज्यादा गोल के लिए गियर वाली साइकिल, इमरान को ‘मैन ऑफ द मैच’ व मऊ के मो. तौसिफ को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।धनंजय सिंह ने संबोधन में कहा, “युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी है। ये अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम भावना सिखाते हैं। ग्रामीण प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं का मंच हैं।”निताई सरदार, उपेंद्र शुक्ला व अमल कुमार निर्णायक रहे। रेफरी अजय यादव, उपेंद्र व सौरभ कुमार, कमेंट्री मुन्ना व राजू शाही ने की। आयोजन समिति के रमेश शाही, प्रशांत शाही समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments