Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Homeदेवरिया31 जनवरी को बरहज में लगेगा मत्स्य पालकों का वृहद पंजीकरण शिविर

31 जनवरी को बरहज में लगेगा मत्स्य पालकों का वृहद पंजीकरण शिविर

पीएम मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत एनएफडीपी पोर्टल पर होगा निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण

देवरिया, 29 जनवरी।

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (पीएमएमकेएसएसवाई) के अंतर्गत जनपद देवरिया के मत्स्य पालकों, मछुआरों, नाविकों एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लाभार्थियों के लिए विकास खंड बरहज में वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक मत्स्य, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार एनएफडीपी पोर्टल पर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह शिविर 31 जनवरी 2026 को विकासखंड बरहज सभागार में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में मछुआरे, नाविक, मछली पालक, मछली विक्रेता, मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के सदस्य एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

इच्छुक लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लेकर शिविर में उपस्थित हों, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सुगम रूप से पूर्ण की जा सके।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9026704674 एवं 9839367476 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments