Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeसमाचारछात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि छात्रों के खातों में भेजी गई

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि छात्रों के खातों में भेजी गई

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि छात्रों के खातों में भेजी गई
स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
देवरिया | 27 जनवरी
जनपद देवरिया के अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वदशम, दशमोत्तर एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि निदेशालय द्वारा जारी कर दी गई है।
द्वितीय चरण में कक्षा 9 और 10 के 6,450 विद्यार्थियों के लिए कुल 132.43 लाख रुपये, कक्षा 11 और 12 के 9,595 विद्यार्थियों के लिए 267.86 लाख रुपये तथा अन्य दशमोत्तर वर्ग के 959 विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में 111.88 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है।
प्रदेश सरकार की मंशा एवं समाज कल्याण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी शासकीय, अर्धशासकीय एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संस्थान लॉगिन पर उपलब्ध लाभार्थी सूची की जांच कर संबंधित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की जानकारी अवश्य दें, ताकि कोई भी पात्र छात्र लाभ से वंचित न रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments