Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeसमाचारयूपी दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

यूपी दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

यूपी दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

जीआईसी इंटर कॉलेज मैदान में लगेंगे विभिन्न विभागों के लाभपरक स्टॉल

देवरिया, 23 जनवरी। प्रदेश स्थापना दिवस (यूपी दिवस) के सफल आयोजन को लेकर आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान बताया गया कि जनपद स्तर पर यूपी दिवस का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सूचना, जागरूकता एवं लाभपरक स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि इन स्टॉलों के जरिए वे पात्र नागरिक, जो अब तक किसी कारणवश योजनाओं का लाभ नहीं ले सके हैं, मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना, समाज कल्याण विभाग की पेंशन व छात्रवृत्ति योजनाएं, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक स्टॉल पर संबंधित विभाग के योग्य एवं प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ सहज एवं त्वरित रूप से मिल सके। उन्होंने कहा कि यूपी दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
बैठक में कार्यक्रम स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं—स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं—पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments