Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedउद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं...

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा

बड़हलगंज, 23 जनवरी 2026: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़हलगंज के प्रतिनिधियों ने स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़हलगंज कोतवाल सुनील राय से श्री औपचारिक मुलाकात की। यह कदम व्यापारियों को हो रही परेशानियों जैसे सुरक्षा, प्रशासनिक बाधाओं और अन्य मुद्दों को दूर करने के उद्देश्य से रहा । कोतवाल महोदय ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार (वीरू) के नेतृत्व में टीम ने कोतवाल को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ऐसी मुलाकातें संगठन की नियमित गतिविधियों का हिस्सा हैं, जो बड़हलगंज क्षेत्र में समुदाय की आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करती हैं।मुलाकात में महामंत्री बृजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश उमर व प्रकाश वीर जायसवाल, कोषाध्यक्ष हरपाल नागवानी, मंत्री विश्वनाथ तिवारी उर्फ चुक्कन बाबा, संगठन मंत्री अजय सोनी तथा सदस्यगण संजय कुमार, आशीष जायसवाल उर्फ भोलू और अमित जायसवाल उपस्थित रहे। संगठन ने ऐसी पहलों को जारी रखने का संकल्प लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments