Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedठंड में जरूरतमंदों को राहतचिल्लूपार में अखिल भारतीय विकास मंच ने बांटे...

ठंड में जरूरतमंदों को राहतचिल्लूपार में अखिल भारतीय विकास मंच ने बांटे कंबल

  • 8 जनवरी 2026: कड़ाके की ठंड से जूझ रहे चिल्लूपार क्षेत्र के जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिल रही है। अखिल भारतीय विकास मंच सामाजिक संस्था रात्रि में खुले आकाश, फुटपाथों व झोपड़ियों में रहने वाले प्रभावित लोगों को कंबल वितरित कर रही है। यह मानवीय सेवा निरंतर जारी है।संस्था के संगठनमंत्री सूरज गोंड ने बताया कि एक विशेष टीम रात के समय क्षेत्र का सघन भ्रमण करती है। यह टीम ठंड से त्रस्त लोगों को तत्काल कंबल प्रदान करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सेवा पिछले कई वर्षों से निर्बाध चल रही है।संस्था प्रमुख सतीश उमर ने कहा, “समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य है कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता करे।” उन्होंने जोर दिया कि थोड़ी सी मदद भी जीवनरक्षक सिद्ध हो सकती है। विगत कई वर्षों से संस्था जनसेवा कार्यों में सक्रिय है।प्रमुख सदस्य दीपक जायसवाल, शुभम, अनिकेत, कमलेश, संजय मद्धेशिया सहित अन्य सदस्य इस ठंड में कंबल वितरण जारी रखे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments