Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*गौ तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*गौ तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*गौ तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार*आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र में गोवंशों की तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पारन कुंडा गौशाला से कुछ लोग गोवंश चोरी कर पिकअप वाहन से बिहार ले जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गौशाला के पास घेराबंदी की, लेकिन अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मौके से शेष 4 गोवंश बरामद किए गए।6 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि पारन कुंडा गौशाला घटना में शामिल दो अभियुक्त पूरनमल यादव और तेज प्रताप शाही उर्फ पप्पू भरौली मोड़ के पास मौजूद हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ न्यायालय में कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments