Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबड़हलगंज में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा में...

बड़हलगंज में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शांतिकुंज हरिद्वार से आया पवित्र कलश

बड़हलगंज  (गोरखपुर)।

राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में रविवार से राष्ट्र जागरण और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शुभ अवसर पर नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्घाटन चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और नगर पंचायत चेयरमैन प्रीति उमर ने स्वयं सिर पर कलश रखकर किया। दोपहर 12 बजे आरंभ हुई कलश यात्रा में पीत वस्त्रधारी गायत्री परिवार के साधक शामिल हुए। यात्रा में रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, भारत माता, भगवान कृष्ण और भगवान शिव की झांकियां रथ और घोड़े पर सुसज्जित कर निकाली गईं।ढोल-नगाड़ों के बीच शांतिकुंज हरिद्वार से आए पवित्र कलश का रथ यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के प्रमुख मार्ग—कॉलेज तिराहा, पटना चौराहा, सोती चौराहा, लेटाघाट, डीह स्थान, गोला तिराहा होते हुए यात्रा पुनः कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। मार्गभर श्रद्धालुओं ने “मां गायत्री की जय” के जयघोष लगाए।कार्यक्रम स्थल पर शांतिकुंज हरिद्वार से आई महिला यज्ञाचार्य टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजनोपरांत कलश स्थापना कराई। मुख्य यजमान चेयरमैन प्रीति उमर और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने पूजन कर कार्यक्रम का आरंभ किया।कार्यक्रम के संयोजक आलोक सिंह, लक्ष्मीनारायण गुप्त, सुभाष विश्वकर्मा, अनिल कुमार पाण्डेय, राधेश्याम कुशवाहा, विरेन्द्र नारायण गुप्ता, राजीव दूबे, डॉ. बांके बिहारी मिश्रा, बसंत गुप्ता, और पुरुषोत्तम जायसवाल रहे। मीडिया प्रभारी संतोष जायसवाल सहित गीता कुशवाहा, अतरवासी देवी, संध्या श्रीवास्तव, संध्या जायसवाल, मीरा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, सुमावती यादव, डॉ. सुनीता सिंह ने आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल से आए गायत्री साधक भी इस महायज्ञ में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments