Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*सेना में लेफ्टिनेंट बने सुधांशु तिवारी, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत*

*सेना में लेफ्टिनेंट बने सुधांशु तिवारी, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत*

*सेना में लेफ्टिनेंट बने सुधांशु तिवारी, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत*आजमगढ़। अतरौलिया क्षेत्र के धर्मा पट्टी गांव निवासी सुधांशु तिवारी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। 157वें बैच के अंतर्गत इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने के बाद मंगलवार को जब सुधांशु तिवारी अपने गांव पहुंचे, तो अतरौलिया–लोहरा टोल प्लाजा पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला पंचायत क्षेत्र नंदना से प्रत्याशी एवं पंडित जगदीश मेमोरियल अस्पताल के निदेशक गणेश दत्त दुबे तथा भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे के नेतृत्व में युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर माल्यार्पण किया और मुंह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।
बताया गया कि सुधांशु तिवारी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा उर्मिला मेमोरियल इंटर कॉलेज, अतरौलिया से प्राप्त की, जबकि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। इसी दौरान एनडीए के माध्यम से उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ, जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
सुधांशु तिवारी के पिता गोरखनाथ तिवारी दिल्ली स्थित होंडा कंपनी में सर्विस एडवाइजर हैं। बड़े भाई विवेक तिवारी सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं, जबकि बहन दिव्या तिवारी का विवाह हो चुका है। गांव पहुंचने पर मां सुमन तिवारी ने बेटे का भावुक स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे और देशसेवा के इस गौरवपूर्ण क्षण पर सुधांशु तिवारी को शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि सुधांशु तिवारी की सफलता से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और देशसेवा के प्रति उनका उत्साह और बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments