Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबड़हलगंज में 21 से 25 दिसंबर तक होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ,...

बड़हलगंज में 21 से 25 दिसंबर तक होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, तैयारियां अंतिम चरण में

बड़हलगंज। राष्ट्र जागरण और नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद्यावन प्रज्ञा पुराण कथा का पाँच दिवसीय कार्यक्रम 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह महायज्ञ राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज मैदान में शांतिकुंज, हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में संपन्न होगा।गायत्री शक्तिपीठ के लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि आयोजन स्थल पर 108 यज्ञ कुंड तैयार किए गए हैं।

पहले दिन 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि शाम 5 से 8 बजे तक संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा होगी।22 और 23 दिसंबर को प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे ध्यान योग साधना और वेद वाचन पाठ, फिर सुबह 8 बजे देव पूजन एवं सामूहिक यज्ञ आयोजित होगा। शाम को कथा कार्यक्रम जारी रहेगा।24 दिसंबर को विराट दीप महायज्ञ शाम 4 से 8 बजे तक होगा, जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार की महिला मंडल प्रमुख शेफाली पाण्ड्या का विशेष उद्बोधन रहेगा।अंतिम दिन 25 दिसंबर को सुबह गायत्री मंत्र दीक्षा संस्कार का आयोजन होगा, जिसे शेफाली पाण्ड्या स्वयं करेंगी। इसके बाद पूर्णाहुति, देव शक्तियों की विदाई, शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।स्थानीय श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments