Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनगर पंचायत बड़हलगंज में नये कोतवाली प्रभारी का सर्राफा व्यापारियों ने किया...

नगर पंचायत बड़हलगंज में नये कोतवाली प्रभारी का सर्राफा व्यापारियों ने किया स्वागत

बड़हलगंज ।

उपनगर बड़हलगंज के नवागत कोतवाली प्रभारी  सुनील कुमार राय का स्वागत मंगलवार को सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गंगा सोनी एवं महामंत्री प्रभुनाथ सोनी ने नवागत कोतवाल को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।बैठक में नगर व क्षेत्र की शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने सर्राफा बाजार में पूर्ववत गश्त व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया। इस पर कोतवाली प्रभारी ने व्यापारियों को पूर्ण सहयोग एवं सुरक्षा का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में संरक्षक रामजी वर्मा, बंधु वर्मा, लालजी वर्मा, बबलू वर्मा, प्रदीप वर्मा, गौरव उमर, राधेश्याम वर्मा, सचिन सावंत, बृजेश वर्मा, पिंटू वर्मा, संतोष तिवारी, सिंटू वर्मा, अरुण वर्मा, राकेश वर्मा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments