Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeदेवरियालार–भाटपार रानी रोड पर लूट का प्रयास, फायरिंग नाकाम होने से बची...

लार–भाटपार रानी रोड पर लूट का प्रयास, फायरिंग नाकाम होने से बची बड़ी घटना

लार–भाटपार रानी रोड पर लूट का प्रयास, फायरिंग नाकाम होने से बची बड़ी घटना

लार–भाटपार रानी सड़क पर बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे रामनगर के पास एक गंभीर वारदात होने से बच गई। राउतपार रघेन निवासी धीरेंद्र यादव (पुत्र–बाबू नंदन यादव) अपने साथी प्रकाश यादव के साथ लार स्थित एटीएम से पैसे निकालकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

इसी बीच बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने उनका पीछा किया। पीड़ितों के अनुसार बदमाशों ने पहले बिहार जाने का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत की और अचानक पिस्टल निकालकर नकदी और चैन सौंपने की मांग कर दी। विरोध होने पर हमलावरों ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार जाम हो गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

शोर मचाने पर दोनों किसी तरह बच निकलने में सफल हुए और बदमाश मौके से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी धीरेंद्र की गर्दन से चैन तोड़कर आधा हिस्सा ले गए। संघर्ष के दौरान दोनों को चोटें भी आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है तथा पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments