
बड़हलगंज।
बड़हलगंज स्थित अंबेडकर पार्क में गोंड समाज के लोगों द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान नगर के सभासद दीपक गोंड ने की, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा आज भी समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विकास मंच के संगठन मंत्री सूरज गोंड ने किया। उन्होंने धरती आबा को शत-शत नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया था।
बबलू गोंड और राहुल गोंड ने समाज के लोगों को जागरूक करते हुए शिक्षित होने और मुख्यधारा से जुड़कर समाज को संगठित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाज के कई लोगों ने अपनी मुख्य समस्या रखते हुए बताया कि गोरखपुर जनपद में गोंड जाति का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनता, जबकि अन्य जनपदों में गोंड समाज अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि गोरखपुर में रहने वाले गोंड–खरवार समाज के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में —
कृष्ण कुमार गोंड, दुर्गेश मिश्रा, विशाल गोंड, राज गोंड, राहुल गोंड, अनिल गोंड, शिव शंकर गोंड, अरुण गोंड, मनोज गोंड, दीपक गोंड, परीनंदन गोंड, शिवकुमार गोंड, संदीप गोंड, चंदा गोंड, प्रेमचंद गोंड, श्याम गोंड, सूरज एवं मुरारी जी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



