Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंटरडिस्ट्रिक्ट गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़...

*आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंटरडिस्ट्रिक्ट गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ग़िरफ्तार*

*आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंटरडिस्ट्रिक्ट गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ग़िरफ्तार*आजमगढ़। मंगलवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी पकड़े गए हैं। दोनों के पास से अवैध हथियार और एक बिना नंबर की बाइक मिली है। मामला थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ का है। सूचना के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने बताया कि दो अपराधी अवैध असलहे लेकर किशुनदासपुर से सेहदा की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत भोर्रा–मकबूलपुर अंडरपास पुलिया के पास चेकिंग शुरू की।थोड़ी देर बाद बताए गए हुलिए के दो लोग बाइक पर नजर आए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। अफरातफरी में उनकी बाइक फिसल कर सर्विस लेन में गिर गई। खुद को घिरता देख दोनों ने झाड़ियों के पीछे से पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए और पकड़े गए।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू, निवासी गाजीपुर। इसके खिलाफ चोरी, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत 9 मुकदमे दर्ज हैं। पंकज पासवान, निवासी कैमूर, बिहार। यह वाराणसी, चंदौली और दूसरे जिलों में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 19 मामलों में वांछित है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।बरामद सामान दो देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, बिना नंबर की मोटरसाइकिल। दोनों पर थाना कंधरापुर में धारा 109/352/351(3) BNS और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों सक्रिय गिरोह से जुड़े अपराधी थे और लंबे समय से कई जिलों में वारदात कर रहे थे।कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार, उपनिरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, कौशलेश सिंह, भानू यादव और कांस्टेबल अंकुर तिवारी, सुजीत कुमार यादव और आदित्य कुमार।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments