Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedतीन गांजा कारोबारी गिरफ्तार, 2.97 कुंटल अवैध गांजा बरामद

तीन गांजा कारोबारी गिरफ्तार, 2.97 कुंटल अवैध गांजा बरामद

  • बड़हलगंज।

बड़हलगंज क्षेत्र के मिश्रौली टोला स्थित संसारपार गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया। मौके से पुलिस ने गाजीपुर निवासी सोनू तिवारी उर्फ अमन, उसके चाचा सुमन तिवारी तथा बिहार निवासी मिथिलेश तिवारी को 2 कुंटल 97 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

 

मौके पर सीओ दरवेश कुमार, एसओ चन्द्रभान सिंह तथा नारकोटिक्स विभाग गाजीपुर के इंस्पेक्टर कुमार सिंह की संयुक्त टीम मौजूद रही।

 

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वे मऊ में कार्यरत थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पिछले चार माह से बड़हलगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध गांजा का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर मंगलवार को नारकोटिक्स टीम ने बड़हलगंज पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए संसारपार गांव के एक मकान में छापा मारा। छापेमारी में तीनों आरोपी पकड़े गए और बोरे में भरा 2.97 कुंटल गांजा बरामद किया गया।

 

नारकोटिक्स विभाग के अनुसार, तीनों आरोपी लंबे समय से अवैध गांजा कारोबार में लिप्त रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मकान गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति (चौरसिया) का है, जिसने यह मकान आरोपियों को किराए पर दे रखा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments