Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeदेवरियादेवरिया में मानाया गया भगवान सहस्त्र अर्जुन जी का भव्य जन्मोत्सव

देवरिया में मानाया गया भगवान सहस्त्र अर्जुन जी का भव्य जन्मोत्सव

भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी का भव्य जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अन्तर्गत जायसवाल समाज देवरिया के तत्वावधान मे 2 नवम्बर 2025 को सायंकाल 5 बजे देवरिया नगर के काली मंदिर ( देवरिया खास ) मे – जायसवाल समाज के अराध्य भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव समारोह एवं समाज का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।
इस भव्य जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि- अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं संरक्षक आदरणीय मंटू बाबू जायसवाल जी थे । साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप मे – जायसवाल समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र जायसवाल जी एवं नंदलाल जायसवाल जी, अशोक जायसवाल जी, ध्रुप जायसवाल जी ,रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता – जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल जी एवं संचालन – जायसवाल समाज के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल जी एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक – जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल जी व कार्यक्रम का देखरेख जिला कोषाध्यक्ष आनन्द जायसवाल जी ने किया ।
भगवान सहस्त्रार्जुन जी के भव्य जन्मोत्सव समारोह मे मंटू बाबू जायसवाल जी ने भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विधिवत पूजन अर्चन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया । कार्यक्रम के अन्तर्गत बाहर से आये। महिला एवं पुरुष कलाकारो ने विभिन्न प्रकार भक्ति एवं सामाजिक गीतो से सबको खुब झुमाया और सभी लोगो ने इसका जमकर आनन्द लिया । इसी क्रम मे – कलाकारों  के द्वारा , राधा रानी , श्री कृष्ण जी, भगवान विष्णु ,माता लक्ष्मी , भगवान भोलेनाथ ,माता पार्वती , हनुमान जी  भगवान सहस्त्रार्जुन , आदि का आकर्षक झांकियां के रूप में सजीव मंचन करके सबका मन मोह लिया, आकर्षक कार्यक्रम के वजह से । रात्रि के 11 बजे तक भीड़ अपनी जगह से हिली भी नही । श्रोता गण तालिया बजाते रहे और भक्ति का भरपूर आनंद लिया l इसके साथ ही वार्षिकोत्सव समारोह के अन्तर्गत समाज के मेधावी छात्र एवं छात्राओ एवं सामाजिक क्षेत्रो मे , अलग पहचान बनाने वाले गणमान्यो को भी सम्मानित किया गया और उनका उत्साह वर्धन किया गया ।

भगवान   जी महाराज के भव्य जन्मोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए – कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – जनसेवक मंटू बाबू जायसवाल जी ने कहा की भगवान का जन्मोत्सव पुरे देश मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । जायसवाल समाज के लोग सामाजिक जीवन जीते है , और सामाजिक जनसेवा भी करते है । पुरे देश मे विभिन्न नामो से जाने वाले , कलवार , कलाल, कलाल , आदि की संख्या लगभग 12 करोड़ है । अब समय की आवश्यकता है की – समाज के लोग एकजुट एवं संगठित होकर राजनिति मे भी अपनी भागीदार निभाये और राजनैतिक क्षेत्र मे आगे आये । जिससे हमारा समाज और मजबुत हो सके ।
इसी क्रम मे कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि -हरेन्द्र जायसवाल जी ने कहा की देवरिया जनपद मे हमारा जायसवाल समाज बहुत ही मजबूत है और यह संगठन बहुत ही सराहनीय कार्य करता है । देवरिया जनपद का यही एकमात्र जिला संगठन है जो समाज को संगठित करता है और स्वजातीय भाई बहनो के सेवा एवं सहयोग हेतू सदैव प्रयत्नशील रहता है जायसवाल समाज देवरिया ( रजि0) उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण बधाई के पात्र है इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम ही है । जायसवाल समाज के सभी लोगो से सादर अनुरोध है की समाज के इस संगठन से जुड़कर इसे और मजबुत करें ।
भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी महाराज के इस भव्य जन्मोत्सव समारोह मे मुख्य रूप से – डा0 शैलेन्द्र जायसवाल , शम्भू जायसवाल, दिनेश जायसवाल, संजय जायसवाल , संजीव जायसवाल , राधेश्याम जायसवाल , राजकुमार उर्फ गुड्डू जायसवाल , किशन जायसवाल, मुन्ना जायसवाल , विनोद जायसवाल,मनीष जायसवाल ,प्रिन्स जायसवाल ,डा0 मनोज जायसवाल,दुर्गेश जायसवाल, सत्यप्रकाश जायसवाल,अवधेश जायसवाल,राजा बाबू जायसवाल , रामराज जायसवाल , आकाश बाबू जायसवाल , अजय जायसवाल ,उदय जायसवाल ,गौतम जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, सुरज जायसवाल,ब्रह्मानंद जायसवाल, राजेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल,सत्यम जायसवाल, कुन्दन जायसवाल,शिवजी जायसवाल,राजू जायसवाल, आदि सहित ,सीता जायसवाल, सुनीता जायसवाल, संगीता जायसवाल,बेबी जायसवाल,कौशलया जायसवाल , सीमा जायसवाल,सुमन जायसवाल, सोनी जायसवाल,उषा जायसवाल, रेखा जायसवाल,सावित्री जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या मे महिला एवं पुरुष सहित बड़ी संख्या मे बच्चे भी उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments