Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedछठ महापर्व पर अखिल भारतीय विकास मंच द्वारा जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन

छठ महापर्व पर अखिल भारतीय विकास मंच द्वारा जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन

बड़हलगंज।

सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विकास मंच (सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था) द्वारा सरयू नदी के पावन तट पर जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बिस्किट, पानी, नमकीन, चाय आदि जलपान की निःशुल्क व्यवस्था की गई। साथ ही खोया-पाया केंद्र एवं बैठने की सुविधा जैसी व्यवस्थाएं भी की गईं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संस्था के अध्यक्ष श्री सतीश उमर ने बताया कि छठ महापर्व मानवता, आस्था और अनुशासन का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर संस्था का उद्देश्य समाजसेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं की सहायता करना और स्वच्छता व सहयोग का संदेश देना है।

इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों श्रद्धालुओं ने संस्था द्वारा किए गए इस जनसेवा कार्य की सराहना की।

अखिल भारतीय विकास मंच द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ पर्व पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो दो दिन तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments