Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedछठ महापर्व पर समाजसेवी संस्था अखिल भारतीय विकास मंच द्वारा जलपान एवं...

छठ महापर्व पर समाजसेवी संस्था अखिल भारतीय विकास मंच द्वारा जलपान एवं अर्घ्य हेतु दूध की व्यवस्था

बड़हलगंज।

  1.          माँ सरयू के पावन तट पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ महापर्व के अवसर पर अखिल भारतीय विकास मंच द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी मंच के सदस्यों ने व्रतधारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई, साथ ही सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करने हेतु शुद्ध गाय के दूध की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सतीश उमर ने बताया की अर्घ्य की व्यवस्था प्रातः कालीन समय में की गई, जहाँ श्रद्धालुओं के लिए आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करने लिए दुग्ध की व्यवस्था और जलपान भी व्यवस्था की गई है।

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इसी भावना से प्रेरित होकर मंच प्रत्येक वर्ष इस पर्व पर समाजसेवा का कार्य करता है ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और सभी लोग उत्साह व भक्ति के साथ इस लोक आस्था के पर्व को मना सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments