दसवीं की छात्रा बनी एक दिन की उप जिलाधिकारी
सलेमपुर, देवरिया
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आर.एल. एकेडमी सलेमपुर की कक्षा 10 की छात्रा श्री पांडे को एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सलेमपुर बनाया गया।
उपजिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सलेमपुर ने श्री पांडे को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और शुभकामनाओं सहित विदा किया।
इस अवसर पर छात्रा श्री पांडे ने कहा, “आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है। मुझे यह जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। मैं बड़ी होकर भी इसी पद को हासिल करना चाहती हूं।”



