Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeNewsभारत कौशल प्रतियोगिता–2025 में भाग लेने हेतु 30 सितम्बर तक करें पंजीकरण

भारत कौशल प्रतियोगिता–2025 में भाग लेने हेतु 30 सितम्बर तक करें पंजीकरण

 

जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, देवरिया कृष्ण कुमार राम ने बताया कि मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ की अध्यक्षता में 12 सितम्बर को आयोजित ऑनलाइन बैठक में अवगत कराया गया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार (MSDE) के निर्देशानुसार विश्व कौशल प्रतियोगिता–2026 (World Skills International Competition–2026) की तैयारियों के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में भारत कौशल प्रतियोगिता–2025 (India Skills Competition–2025) का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 63 कौशलों में प्रतिभागियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों को भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, 2025 निर्धारित की गई है।

मुख्य विकास अधिकारी देवरिया ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक प्रशिक्षार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि प्रतिभावान युवाओं को अपनी दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

पंजीकरण https://www.skillindiadigital.gov.in/account/register?returnUrl=%2Findia-skills-2025 लिंक के माध्यम से किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7991200168 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments