Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeविज्ञानबच्चों ने ग्राम चौपाल बनकटा अमेठिया में डी एम साहिबा के समक्ष...

बच्चों ने ग्राम चौपाल बनकटा अमेठिया में डी एम साहिबा के समक्ष विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया

आज दिनांक 18/08/2025 को संविलियन विद्यालय खरवनिया नवीन के बच्चों ने ग्राम चौपाल बनकटा अमेठिया में डी एम साहिबा के समक्ष अपने विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया जबकि कम्पोजिट विद्यालय मटियरा जगदीश के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्भाली. बढिया प्रदर्शन से बच्चों ने उपस्थित अधिकारी गण / कर्मचारी गण / जनता का मन मोह लिया. सभी विभागों के सम्बंधित लोग अपने अपने स्टाल लगाये थे. इसमें शिक्षा विभाग की कुछ अलग ही बढिया छवि देखने को मिला.

डी एम देवरिया, एस पी देवरिया, बी एस ए देवरिया व अन्य जिले के अधिकारीगण के बीच लार से खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह ने क्षेत्र लार से शिक्षा विभाग की बागडोर सम्भाले रखा था. कार्यक्रम स्थल पर प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री विनय आनन्द जी
के देखरेख में उनके पूरे स्टाफ ने बढिया काम किया, संविलियन विद्यालय खरवनिया नवीन के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री इन्द्रसेन गुप्ता जी के नेतृत्व ने पूरे स्टाफ के सहयोग से विज्ञान प्रोजेक्ट को प्रदर्शित करवाया जबकि संविलियन विद्यालय मटियरा जगदीश से प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अहमदुल्लाह जी के नेतृत्व ने पूरे स्टाफ के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने बेस्ट दिया. सम्बंधित छवि चित्र आपको प्रस्तुत है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments