Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeसमाचारइसराइल और ईरान युद्ध ठप कहां तक टिकाऊ

इसराइल और ईरान युद्ध ठप कहां तक टिकाऊ

अमेरिका के राष्ट्रपति मंगलवार की सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि इसराइल और ईरान युद्ध विराम के लिए राज़ी हो गए हैं.

इसके बाद दोनों पक्षों ने युद्ध विराम पर सहमति जताई, लेकिन कुछ ही घंटों बाद दोनों ही पक्षों ने युद्ध विराम के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया है.

हालांकि इसी बीच ईरान और इसराइल दोनों देशों के मीडिया युद्ध विराम के बाद अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.
ईरान का सरकारी टीवी चैनल दावा कर रहा है कि 13 जून को इसराइल के ख़िलाफ़ छेड़े गए युद्ध में दुश्मन देश को हरा दिया गया है

वहीं, इसराइल का मीडिया दावा कर रहा है कि ईरान पर ‘जीत’ दर्ज की जा चुकी है

ईरान का मिडिया का क्या कह रही है।

सबसे पहले ईरान के मीडिया की बात, जहां पर लगभग सभी मीडिया संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण है.

ईरान के सरकारी समाचार चैनल आईआरआईएनएन 24 जून मंगलवार की सुबह से अपनी स्क्रीन पर कैप्शन लिख रहा है- “यहूदीवादी दुश्मनों की ओर से लादी गई जंग में उसे बशारत-ए-फ़तह ऑपरेशन में सफलतापूर्वक हरा दिया गया है.”
रविवार को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद सोमवार की शाम ईरान ने अमेरिका के क़तर स्थित अल-उदैद सैन्य अड्डे पर हमले किए थे. इस ऑपरेशन को उसने ‘बशारत-ए-फ़तह’ नाम दिया था, जिसका मतलब होता है- विजय के संदेशवाहक या विजय की ख़ुशख़बरी.

ईरान के हमले के बाद आईआरआईएनएन और सरकारी रेडियो चैनल वीआईआरआई ने कहा था कि ट्रंप ‘यहूदीवादी दुश्मन की ओर से हमारे देश पर लादे गए युद्ध में अब सीज़फ़ायर की भीख मांग रहे हैं.’
ईरान में जब रात हो रही थी तब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसराइल और ईरान के बीच ‘पूरी तरह’ सीज़फ़ायर की घोषणा की थी.
उन्होंने कहा था कि ‘अब से तक़रीबन छह घंटों के अंदर’ सीज़फ़ायर शुरू हो जाएगा जिसके बाद हर देश (ईरान और इसराइल) को अपने सैन्य अभियानों को ‘ख़त्म कर देना होगा.’
ट्रंप की ओर से युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने एक्स पर कई पोस्ट्स की थीं.
उन्होंने कहा था कि इसराइल को अपने हमलों को पहले रोकना होगा, उनके देश का जवाब देने का कोई इरादा नहीं है.
हालांकि दोनों ही देशों ने अब एक-दूसरे पर हमले करने के आरोप लगाए हैं.

इजराइल का मीडिया का क्या कहना है

इसराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम की ट्रंप की घोषणा के बाद इसराइल का मीडिया पूरे सैन्य अभियान को देश के लिए उपलब्धि बता रहा है.

हिब्रू भाषा की न्यूज़ वेबसाइट वाल्ला पूरे अभियान को सैन्य उपलब्धि बताते हुए कहती है कि इसराइल ने ‘ईरान के परमाणु कार्यक्रम के महत्वपूर्ण हिस्सों को’ तबाह कर दिया है.

नेतन्याहू समर्थक दक्षिणपंथी चैनल 14 न्यूज़ की प्रमुख हेडलाइन थी, “ईरान की हार.

“सरकारी प्रसारणकर्ता कान के अरब मामलों के संवाददाता रोई काइस कहते हैं, “इसराइल ने ईरान के हवाई क्षेत्र में दबदबा हासिल करने में सफलता पाई है, ऐसा हमला था जो सभी कल्पनाओं से परे था.”

उन्होंने कहा, “इस सबने न सिर्फ़ हमें बल्कि हमारे आसपास मौजूद अरब देशों के भी कुछ लोगों को उम्मीदें दी हैं कि अब बेहतर भविष्य की शुरुआत हो रही है. साथ ही ईरान अब पड़ोसियों को धमका नहीं सकेगा.”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments