Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorized बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, बिजली समस्या...

 बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, बिजली समस्या का नहीं हुआ समाधान तो करेंगे घेराव।

 बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, बिजली समस्या का नहीं हुआ समाधान तो करेंगे घेराव
अतरौलिया आजमगढ़। स्थानीय क्षेत्र के लोहरा गांव में लगे 16 केवीए ट्रांसफार्मर के जल जाने से लगभग एक हफ्ते से लोग गर्मी और बिजली से बिलबिला रहे हैं। इसी बीच क्षमता वृद्धि कर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया जिसके लो वोल्टेज की शिकायत पर लोगों ने खूब विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि बिजली समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे। गांव निवासी उत्सव सिंह ने बताया कि अगर 12 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जाता है लोगों के घरों तक विद्युत नहीं पहुंचता है तो हम लोग विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे। गांव निवासी मीना ने बताया कि हम लोग 10 दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। गांव निवासी रामगोपाल ने बताया कि क्षमता बृद्धि में नए ट्रांसफार्मर की जगह पर पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिसकी वजह से लाइट नहीं मिल रही है और लोग विजली समस्या से जूझ रहे हैं ।गांव निवासी दीपक कुमार कनौजिया ने बताया कि एक हफ्ते से बिजली खराब पड़ी है पहले 16 केवीए का ट्रांसफार्मर यहां लगाया गया जिसे विद्युत विभाग के लोग जबरदस्ती उठाकर ले गए ,उसकी जगह पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है जो पुराना है और सही तरीके से विद्युत की आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि यहां के लिए जो ट्रांसफार्मर आया था उसे गांव के ही एक लाइनमैन के यहां लगा दिया गया जबकि गांव के लोग 10 दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों के घरों में पंखे कूलर आदि नहीं चल रहे हैं, विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी लोगों का फोन नहीं उठाता और ना ही कोई जवाब मिलता है जिससे नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जताया। वहीं बिजली समस्या का जल्द से जल्द समाधान न होने पर उपकेंद्र का घेराव तथा प्रदर्शन करने की बात कही। इस संदर्भ में उपखंड अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से वीरेंद्र मौर्य, दीपक कनौजिया, रामगोपाल कनौजिया, उत्सव सिंह, विपिन सिंह, समीउल्लाह, सर्वेश मौर्य ,उर्मिला देवी ,नीलम देवी, राजकुमारी देवी, नीलम देवी ,चंद्रावती आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments