Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*99 यू पी बटालियन एन सी सी के अधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम में...

*99 यू पी बटालियन एन सी सी के अधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम में योग समावेश कार्यक्रम*

*99 यू पी बटालियन एन सी सी के अधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम में योग समावेश कार्यक्रम*आज़मगढ़।। 11वें संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक चलने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 15 से 21 जून तक, एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के अंतर्गत शुक्रवार को वृद्धाश्रम आजमगढ़ में 99 यू पी बटालियन एन सी सी के सूबेदार मेजर रामस्वरूप चौहान और उनकी टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत बघौरा इनामपुर,फरिहा, निज़ामाबाद स्थित सभी 97 वृद्ध माता-पिता एवं कर्मचारियों को योग कराया गया। योग से क्या लाभ हैं, इसके बारे में जानकारी देते हुए सूबेदार मेजर श्री रामस्वरूप जी द्वारा बताया गया कि योग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक प्रथाओं का एक समूह है, जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी, योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है।
इसके तत्पश्चात वृद्धाश्रम प्रबंधक श्री श्याम पाण्डेय को स्मृति चिन्ह एवं समस्त स्टाफ तथा वृद्ध माता-पिता को मेडल एवं डायरी, पेन देकर सम्मानित किया गया। तदोपरांत उनके द्वारा समस्त वृद्ध माता-पिता एवं कर्मचारियों को फल, नमकीन, बिस्कुट, कोल्डड्रिंक इत्यादि का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments