Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*एन सी सी,एन एस एस और रोवर्स-रेंजर्स कैडेटों ने मैराथन द्वारा दिया...

*एन सी सी,एन एस एस और रोवर्स-रेंजर्स कैडेटों ने मैराथन द्वारा दिया “स्वस्थ समाज की ओर बढ़ते कदम” का सन्देश*

*एन सी सी,एन एस एस और रोवर्स-रेंजर्स कैडेटों ने मैराथन द्वारा दिया “स्वस्थ समाज की ओर बढ़ते कदम” का सन्देश*आज़मगढ़। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व शासन के निर्देश पर योग दिवस सप्ताह के क्रम में संस्थानों द्वारा योग से सम्बंधित विविध कार्यक्रम नित आयोजित हो रहे हैं, इसी क्रम में लीक से हटकर योग,समाज और स्वास्थ्य के अमिट बंधन के प्रति जनजागरूकता की दृष्टि से महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय के मुख्य गेट के फोरलेन मार्ग पर 99 यू पी बटालियन एन सी सी के कैडेटों और एन एस एस तथा रोवर्स रेंजर्स के छात्र छात्राओं ने मा0 कुलपति प्रो0 संजीव कुमार के निर्देशन में योग-मैराथन के माध्यम से जनता को *स्वस्थ समाज की ओर बढ़ते कदम* का सन्देश दिया।
मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश सिंह ने बताया कि जून प्रथम सप्ताह से चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार प्रातः 5 बजे तक योग-मैराथन की समस्त तैयारियां सहायक कुलसचिव महेश कुमार श्रीवास्तव, योग दिवस प्रभारी प्रो0 प्रशान्त राय और मैराथन प्रभारी ले0 डॉ0 पंकज सिंह के साथ गठित समिति सदस्यों ने पूर्ण कर ली थी।7 बजे तक 99 यू पी बटालियन एन सी सी से सम्बद्ध डी ए वी,शिब्ली,श्री दुर्गाजी चंडेश्वर, शिवा कॉलेज तेरही व अन्य कॉलेजों से लगभग 250 कैडेट्स मुख्य गेट पर एकत्र होकर ऐतिहासिक योगा-मैराथन के लिए तैयार थे,7.10 पर निर्णायक मण्डल के रूप में उपस्थित प्राचार्यगण प्रो0 विजय कुमार राय,प्रो0 संत कुमार,प्रो0 प्रेमचंद्र यादव,प्रो0 अभिमन्यु यादव,प्रो0 जय सिंह पटेल व प्रो0 शरवेश पांडेय के साथ मा0 कुलपति द्वारा हरी झण्डी के साथ छात्र संवर्ग और छात्रा संवर्ग को 10 मिनट के अंतराल पर मैराथन के लिए रवाना किया।
फोरलेन के पथ पर मैराथन के जोश और युवा उमंग के संगम से सुहेलदेव विश्विद्यालय का वातावरण ऊर्जस्वित हो रहा था,मैराथन के पथ पर युवा धावकों के साथ वॉलंटियर्स, सुरक्षा गार्डों और साथ चल रही एम्बुलेंस उनकी सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था का पूरा ध्यान रख रही थी।
युवा छात्रों के मैराथन के पश्चात मा0 कुलपति के साथ प्राचार्यों,शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी एक मिनी मैराथन में भाग लिया जिसे कुलसचिव ने हरी झंडी दिखाई।
ऐसे अनोखे कार्यक्रम का सुखद अंत विजेताओं के चयन और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ जिसमें छात्रा संवर्ग में डी ए वी कॉलेजकी तीन छात्राएं क्रमशः, एन सी सी कैडेट काजल यादव प्रथम,नेहा राजभर द्वितीय और एन एस एस छात्रा रीता शर्मा तृतीय स्थान पर रही।
छात्र संवर्ग में,श्री दुर्गाजी पी जी कॉलेज का छात्र चन्दन यादव प्रथम,शिब्ली नेशनल पी जी कॉलेज का छात्र सूर्यप्रकाश यादव द्वितीय और डी ए वी का एन सी सी छात्र अंकित राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को मा0 कुलपति ने मोमेंटो भेंटकर समारोहपूर्वक सम्मानित किया वहीं कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।विश्विद्यालय कार्मिक प्रदीप मौर्य को भी मैराथन में सक्रिय भागीदारी के लिए कुलसचिव ने पुरस्कृत किया।
विश्विद्यालय के अतिथि प्रवक्ताओं,डॉ. सपना त्रिपाठी,डॉ. दीपिका अग्रवाल ,सौरभ सिंह ,डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह ,नितेश सिंह,डॉ.उदय पाल ,धीरज यादव,डॉ. रोहित पांडे,डॉ. योगेश त्रिपाठी,मारुति नंदन तिवारी ,मनोज पटेल ने अपने आवंटित कर्तव्यों का सक्षम पालन किया।
मैराथन के अवसर पर डॉ0 उमेशचन्द्र पाण्डेय, डॉ0 जयप्रकाश यादव,डॉ0 अमरजीत,डॉ0 शफीउज़्ज़मा, डॉ0 प्रदीप राय,डॉ0 देवेंद्र पाण्डेय, डॉ0 आनन्द सिंह,विपिन शर्मा,प्रांशु सिंह,भूपेंद्र, राकेश,कमलेश, पन्नेलाल आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments