Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*एन सी सी शिविर में निर्मित होते हैं,उच्च चरित्र से युक्त भारतीय...

*एन सी सी शिविर में निर्मित होते हैं,उच्च चरित्र से युक्त भारतीय सेना हेतु प्रशिक्षित मानव संसाधन-कैम्प कमाण्डेन्ट*

*एन सी सी शिविर में निर्मित होते हैं,उच्च चरित्र से युक्त भारतीय सेना हेतु प्रशिक्षित मानव संसाधन-कैम्प कमाण्डेन्ट*।*ऑपरेशन सिन्दूर के बाद से शिविर में सिविल डिफेन्स की ट्रेनिंग पर विशेष बल**99 यू पी बटालियन एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में क्लोजिंग एड्रेस का हुआ आयोजन*

आजमगढ़। जी0 डी0 ग्लोबल स्कूल में, 99 यू पी बटालियन एन सी सी आजमगढ़ के तत्वावधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर,सी0ए0टी0सी-312 के समापन पूर्व
अवसर पर कैम्प के नौंवें दिन मंगलवार, प्रातः 10 बजे कैंप कमांडेंट ले0 कर्नल विवेक सिंह चुंडावत ने अपने *क्लोजिंग एड्रेस* में कहा कि.
*कैंप में 10 दिनों के अंदर* *रेजिमेंटल लाइफ के गुणों को* *आत्मसात कर कैडेट निश्चित ही उच्च चरित्र,अनुशासन,कामरेडशिप,*
*धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण से अभिसिंचित होकर न केवल देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने को तैयार हैं, अपितु राष्ट्र की सेवा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को तैयार कर भारतीय सेना का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं।आज के परिवेश में समाज में उच्च मूल्यों से सुसज्जित ऐसे युवा न सिर्फ समाज और राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करेंगे अपितु विकसित भारत के संकल्प की शीघ्र पूर्ति में भी सहायक होंगे।ऑपरेशन सिन्दूर के पश्चात सिविल डिफेन्स की महत्ता को देखते हुए,शिविर में सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग पर विशेष बल दिया गया और कैडेटों को इसकी पर्याप्त ट्रेनिंग दी गयी है आगे के शिविरों में भी मॉक ड्रिल द्वारा यह अभियान जारी रहेगा।*
डी ए वी के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी ले0 डॉ0 पंकज सिंह ने बताया कि,
कैम्प कमाण्डेन्ट ने कैंप में अपनी विधाओं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मैडल प्रदान कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सहयुक्त एन सी सी अधिकारीगण दिनेश मिश्रा, ले0 चन्दन कुमार, ले0 मनोज सक्सेना,सूबेदार मेजर रामस्वरूप चौहान, पी आई स्टॉफ,सिविल स्टॉफ एवं समस्त प्रतिभागी कैडेट शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments