*एन0सी0सी0 के माध्यम से केवल सैन्य अफसर ही नहीं अपितु देश को मिलते हैं आदर्श,चरित्रवान और अनुशासित युवा*
—- –// ——- *प्रो0 संजीव कुमार* कुलपति-महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय।
*कुलपति ने किया 99 यू पी बटालियन के उत्तीर्ण कैडेटों में ‘सी’ सर्टिफिकेट का वितरण*
आज़मगढ़। जी डी ग्लोबल स्कूल में 99 यूपी बटालियन एन सी सी के तत्वावधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सी0ए0टी0सी0-312) में सोमवार को *प्रो0 संजीव कुमार,कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय* ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर 2024-25 सत्र में उत्तीर्ण कैडेटों के मध्य *सी* सर्टिफिकेट का वितरण किया।मा0 कुलपति के हाथों सर्टिफिकेट प्राप्त कर कैडेट चहक उठे।
26 मई से प्रारम्भ और 04 जून तक चलने वाले इस शिविर के आठवें दिन,मा0 कुलपति ने
कैंप कमांडेंट ले0 कर्नल विवेक सिंह चुंडावत एवं सह्युक्त एन सी सी अधिकारियों के साथ कैडेटों से कैम्प की गतिविधियों के बारें में भी बातचीत की।
डी ए वी के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी ले0 डॉ0 पंकज सिंह ने बताया कि कुलपति जी ने समारोहपूर्वक ‘सी’ प्रमाणपत्र का वितरण भी किया और उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को प्रोत्साहित भी किया और कहा कि *एन सी सी सिर्फ सैन्य अधिकारी की भर्ती का माध्यम मात्र नहीं है बल्कि इससे देश के लिए आदर्श और चरित्रवान युवा भी तैयार होते हैं।देश और समाज की सेवा के लिए और चरित्रवान युवा भारत के निर्माण के लिए एन सी सी संगठन से बेहतर और कोई माध्यम नहीं हो सकता।आज के दौर में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की ही मुख्य भूमिका निभानी है और विश्व का सबसे बड़ा युवा वर्दीधारी संगठन एन सी सी इसका मुख्य माध्यम बनेगा ऐसा मेरा विश्वास है।*
सायंकाल 4 बजे जनपद से यातायात पुलिस से वरिष्ठ उपनिरीक्षक धनंजय शर्मा और उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह ने सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता के विषय में कैडेटों के मध्य व्याख्यान देकर उन्हें जागरूक भी किया।
इस दौरान सहयुक्त एन सी सी अधिकारीगण,दिनेश कुमार मिश्रा, ले0 चन्दन कुमार,ले0 मनोज सक्सेना,सूबेदार मेजर रामस्वरूप चौहान, जे0 सी0ओ ,एन0 सी0 ओ और सिविल स्टाफ मौजूद रहे।
*कुलपति ने किया 99 यू पी बटालियन के उत्तीर्ण कैडेटों में ‘सी’ सर्टिफिकेट का वितरण*
RELATED ARTICLES



