Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*एन सी सी कैम्प में एन डी आर एफ़ टीम ने कैडेटों...

*एन सी सी कैम्प में एन डी आर एफ़ टीम ने कैडेटों को दी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग*

*एन सी सी कैम्प में एन डी आर एफ़ टीम ने कैडेटों को दी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग*

आजमगा  99 यू पी बटालियन एन सी सी आज़मगढ़ के तत्वावधान में जी डी ग्लोबल स्कूल में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एन डी आर एफ़ गोरखपुर से आई हुई टीम ने शिविर में प्रतिभागी कैडेटों को आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल के साथ ट्रेनिंग प्रदान की।

डी ए वी के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी ले0 डॉ0 पंकज सिंह ने बताया कि ,11 एन डी आर एफ़,गोरखपुर से आये हुए इंस्पेक्टर जी0डी0 दीपक मण्डल और उनकी टीम ने कैडेटों को भूकम्प,आग,बाढ़, सर्पदंश की स्थिति में बचाव के तरीकों के साथ सी पी आर,घायलों की मदद आदि कई तरीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया।हवलदार क़ासिम अली और एन डी आर एफ़ टीम के अन्य सदस्यों ने विस्तार से आपदा प्रबंधन के महत्व को समझाया।
कैम्प कमाण्डेन्ट ले0 कर्नल विवेक सिंह चुंडावत ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर एन डी आर एफ़ की टीम को सम्मानित किया।इस अवसर पर ए0एन0 ओ दिनेश कुमार मिश्रा, ले0 चन्दन कुमार,ले0 मनोज सक्सेना,सूबेदार मेजर रामस्वरूप चौहान,पी0 आई0 स्टॉफ और सिविल स्टॉफ भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments