Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*रेजिमेंटल लाइफ,सामुदायिक जीवन,एकता-अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से शिविर में प्रशिक्षित...

*रेजिमेंटल लाइफ,सामुदायिक जीवन,एकता-अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से शिविर में प्रशिक्षित युवा भारत की सैन्य शक्ति का स्तम्भ बनेंगे—कमान अधिकारी।*

*रेजिमेंटल लाइफ,सामुदायिक जीवन,एकता-अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से शिविर में प्रशिक्षित युवा भारत की सैन्य शक्ति का स्तम्भ बनेंगे—कमान अधिकारी।*

*99 यू पी बटालियन एन सी सी का जी डी ग्लोबल स्कूल में लगे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन।*आजमगढ़। जी डी ग्लोबल स्कूल कैम्पस में 99 यू पी बटालियन एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सी0ए0टी0सी0-312 का मंगलवार को औपचारिक उद्घाटन कमान अधिकारी के ओपेनिंग एड्रेस के साथ हुआ।उक्त आशय की जानकारी देते हुए कैम्प एडजुटेंट,डी ए वी के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी ले0 डॉ0 पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि,
*अपने संबोधन में कैम्प कमांडेंट, कमान अधिकारी ले0 कर्नल विवेक सिंह चुंडावत ने समस्त कैडेटों को शिविर की सफलतापूर्वक संचालन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स सेना की रेजिमेंटल लाइफ के कठिन प्रशिक्षण से गुजरकर प्रत्येक स्थिति का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए तैयार होते हैं,सैन्य प्रशिक्षण की भाँति कम्युनिटी लिविंग,चेन ऑफ कमांड,टाइम मैनेजमेंट के साथ ही इस शिविर में स्वयं को तैयार करेंगें जिससे अगले रिपब्लिक डे कैम्प के में प्रतिभाग के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे जो किसी भी कैडेट का स्वप्न होता है।ऐसे ही प्रशिक्षित युवा आगे चलकर भारतीय सैन्य शक्ति को मज़बूत आधार प्रदान करते हैं।कैडट्स को अपनी वर्दी के महत्व को भी जानना और पहचानना होगा।कैम्प के दौरान कैरियर काउंसिलिंग के रूप में ए आर ओ भर्ती सेन्टर,साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, रोड सेफ्टी एवं मिलेट्स के महत्व पर भी समय समय पर कक्षाएं चलेंगी जो कैडेट्स को इन विषयों पर जागरूक करेंगी।*

*इसीलिए राष्ट्र सेवा और श्रेष्ठ नागरिकता के उत्पादन का एन सी सी से बेहतर और कोई माध्यम नहीं है।*26 मई से 4 जून 2025 तक सम्पन्न होने वाले इस शिविर में, कैडेटों को फिजिकल ट्रेनिंग, परेड ड्रिल,फायरिंग,वेपन ट्रेनिंग,कल्चरल ट्रेनिंग,पर्सनालिटी डेवलपमेंट,गेस्ट लेक्चर्स और एजुकेशनल क्लासेस के माध्यम से कैडेटों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
ओपेनिंग एड्रेस के अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के लगभग 500 कैडेट्स, सहयुक्त एन सी सी अधिकारी एवं पी0 आई0 स्टाफ़ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments