Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*सत्ता पक्ष व विपक्ष के दिग्गज राजनीतिक नेताओं का गृह नगर होने...

*सत्ता पक्ष व विपक्ष के दिग्गज राजनीतिक नेताओं का गृह नगर होने के बाद भी आखिर किसके आतंक से परेशान है नगर वासी*

*सत्ता पक्ष व विपक्ष के दिग्गज राजनीतिक नेताओं का गृह नगर होने के बाद भी आखिर किसके आतंक से परेशान है नगर वासी*आजमगढ़। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के दिग्गज राजनीतिक नेताओं जैसे भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य बलराम यादव, लगातार तीन बार से अतरौलिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम यादव, लगातार पांच बार से अतरौलिया नगर पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रहे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल जैसे दिग्गज नेताओं का गृह क्षेत्र होने के बाद भी नगर पंचायत अतरौलिया और क्षेत्र में बंदरों, कुत्तों और छुट्टा पशुओं का आतंक चरम पर है। लोगों ने बंदरों के आतंक से घर की छतों एवं बरजो पर जाना छोड़ दिया है, यहां तक की सड़कों और गलियों में बंदरों और कुत्तों के आतंक से राह चलना भी दुभर हो गया है, जरा सी अष्टावधानी लोगों की जान पर मुसीबत बन जा रही है।

नगर पंचायत अतरौलिया में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग बहुत परेशान हैं वे अपने छत्ते और बारजो पर नहीं जा पा रहे हैं जिन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर है वह लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों में रेलिंग और ग्रिल लगवा ले रहे हैं लेकिन आम आदमी रोजाना दहशत के बीच जिंदगी जीने को मजबूर है। दूसरी तरफ बंदरों के साथ-साथ छुट्टा पशुओं और कुत्तों के सड़कों और गलियों में बेख़ौफ़ घूमते नजर आ रहे हैं जिससे लोगों का राह चलना भी दुबार हो गया है स्थानीय लोगों का कहना है कि इन समस्याओं ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है किंतु नगर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है लोगों का यह भी कहना है कि नगर पंचायत अतरौलिया का अतिरिक्त कार्य भर देख रहे अधिशासी अधिकारी महोदय का ना तो दर्शन हो पता है और ना ही उनके सीयूजी नंबर 8189078455 पर बात हो पाती है जिसके कारण आम आदमी में असुरक्षा की भावना पैदा होती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों कुत्तों और छुट्टा पशुओं के आतंक से जल्द से जल्द राहत दिलाई जाए जिससे कस्बे वासियों को डर और अंसुरक्षा के माहौल से छुटकारा मिल सके।

fइस संबंध में नगर पंचायत अतरौलिया का अतिरिक्त कार्य भर देख रहे अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी के सी यू जी नंबर 8189078455 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु कोई भी व्यक्ति फोन रिसीव करने के लिए उपलब्ध नहीं मिला। अब देखना यह है कि सत्ता पक्ष व विपक्ष के तमाम दिग्गज नेताओं का गृह नगर होने के बाद भी नगर वासियों को बंदरों के आतंक से छुटकारा कौन दिल पाता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments