Friday, June 5, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*99 यू0पी0 बटालियन एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों...

*99 यू0पी0 बटालियन एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को सेना में अफ़सर और अग्निवीर भर्ती योजना की दी गयी जानकारी, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, घोरठ में शिविर के पाँचवे दिन सेना भर्ती पर विशेष व्याख्यान*

*99 यू0पी0 बटालियन एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को सेना में अफ़सर और अग्निवीर भर्ती योजना की दी गयी जानकारी, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, घोरठ में शिविर के पाँचवे दिन सेना भर्ती पर विशेष व्याख्यान*आज़मगढ़। 99 यू पी बटालियन एन सी सी के तत्वावधान में आयोजित दस दिनी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अधीन सर्वोदय पब्लिक स्कूल के सभागार में वाराणसी के सेना भर्ती कार्यालय से आये हुए सूबेदार मेजर हरपाल सिंह ने शनिवार को शिविर में प्रतिभाग कर रहे कैडेटों को भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती योजना की व्यापक जानकारी प्रदान की।
सूबेदार मेज़र ने विस्तार से सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक पहलुओं की तकनीकी और ज्ञानवर्धक जानकारी कैडेटों को प्रदान की और उनकी शंकाओं का भी समाधान किया।
सूबेदार मेजर,ए आर ओ, वाराणसी, सेना भर्ती केंद्र ने कहा कि, भारतीय सेना विश्व की बड़ी और ताकतवर सेनाओं में शामिल है जिसका हिस्सा बनना देश के युवाओं के लिए एक गौरवशाली अनुभव होगा।सरकार ने समय समय पर अग्निवीर योजना में आवश्यक और आकर्षक परिवर्तन किए हैं जिससे देश के युवा लाभान्वित होकर न केवल एक गौरवशाली सेना का हिस्सा बन सकते हैं बल्कि देश की सुरक्षा के सजग प्रहरी बनकर अपने कर्तव्यों का उच्च रूप में निर्वहन कर सकते हैं।
वाराणसी से आये हवलदार सुरजीत दत्ता ने भी कैडेटों से रूबरू होते हुए, उनमें सेना में भर्ती के प्रति जोश भरा और सेना में कैरियर के आकर्षक पहलुओं से परिचित कराया।
इस कार्यशाला का संचालन ए एन ओ लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह ने किया तथा सेकेण्ड अफसर डी0 के0 मिश्रा ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर ए0आर0ओ0 वाराणसी सेंटर के स्टाफ़,99 यू पी बटालियन के पी0आई0 स्टाफ़,ए0 एन0 ओ0गण और विभिन्न जनपदों से आये हुए प्रतिभागी कैडेट्स उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments