*जाने 17 साल पुराने किस मामले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर सहित 17 आरोपी हुए बाइज्जत बारी*
आजमगढ़। सिविल कोर्ट ने 17 साल पुराने एक मामले में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नीलम सोनकर सहित 17 लोगों को बड़ी राहत देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया है। यह मामला बिना अनुमति रोड शो निकालने से जुड़ा था। 17 साल पहले लोकसभा या विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के रोड शो निकालने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नीलम सोनकर समेत 17 सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
तब से यह मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन था।लंबी सुनवाई के बाद सिविल कोर्ट ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर सहित सभी 17 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा। 17 साल बाद आए इस फैसले से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत बताया।
*जाने 17 साल पुराने किस मामले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर सहित 17 आरोपी हुए बाइज्जत बारी*
RELATED ARTICLES



