Sunday, May 24, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*बेख़ौफ़ बदमाशों ने देर रात दिया खूनी वारदात को अजाम, कार सवार...

*बेख़ौफ़ बदमाशों ने देर रात दिया खूनी वारदात को अजाम, कार सवार दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत*

*बेख़ौफ़ बदमाशों ने देर रात दिया खूनी वारदात को अजाम, कार सवार दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत*आजमगढ़। थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में बुधवार देर रात चार पहिया वाहन सवार दो लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर अस्पताल जाकर घायल से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और गहन जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित एंगल पर पड़ताल चल रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वैधानिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments