Sunday, May 24, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*जमीन विवाद में घर में घुसकर भाला व फावड़े से जानलेवा हमला, ...

*जमीन विवाद में घर में घुसकर भाला व फावड़े से जानलेवा हमला,  पुलिस ने आरोपित 2 सगे भाइयों को दबोचा, हथियार बरामद* 

*जमीन विवाद में घर में घुसकर भाला व फावड़े से जानलेवा हमला,   पुलिस ने आरोपित 2 सगे भाइयों को दबोचा, हथियार बरामद* आजमगढ़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में जमीन कब्जेदारी के विवाद में मारपीट कर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त भाला, फावड़ा और बांस का डंडा भी बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अतरौलिया पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वादी 62 वर्षीय त्रिलोकी यादव पुत्र स्व0 भगेलू निवासी ग्राम बेलसड़ी ने 20 मई 2026 को थाने पर तहरीर दी थी कि जमीन कब्जेदारी को लेकर विपक्षी अवधराज, आशुतोष, नीरज एवं पंकज यादव ने जान से मारने की नियत से भाला, लाठी, बांका एवं फावड़ा से उन्हें और उनके परिजनों को मारा-पीटा। जान बचाकर घर में भागने पर आरोपियों ने घर में घुसकर दोबारा मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0193/26 धारा 109(1), 115(2), 333, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा कर रहे थे। बुधवार 21 मई 2026 की रात उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रात करीब 11:50 बजे ग्राम अचलीपुर अंडरपास के निकट से वांछित अभियुक्त पंकज कुमार यादव उम्र 42 वर्ष और नीरज यादव उम्र 36 वर्ष पुत्र अवधराज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा, एक फावड़ा और एक भाला नन्दना तालाब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा, हे0का0 मनीष कुमार सिंह, का0 मनीष यादव और रि0का0 घनश्याम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments