Sunday, May 24, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*पुलिस को मिली बड़ी  सफलता: करीम  होटल के पास से 22.684 किलो...

*पुलिस को मिली बड़ी  सफलता: करीम  होटल के पास से 22.684 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार*

*पुलिस को मिली बड़ी  सफलता: करीम  होटल के पास से 22.684 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार*आजमगढ़। रानीकीसराय थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.684 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके से 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और झारखंड नंबर की स्विफ्ट कार भी बरामद की है।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार सुबह व0उ0नि0 सुशील कुमार व उ0नि0 सूरज तिवारी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर कोटिला कट स्थित करीम होटल के पास खड़े हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस ने 20 मई 2026 को सुबह 9:05 बजे दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऋषभ यादव (21) पुत्र आलोक कुमार निवासी अमोला बुजुर्ग थाना कटका जनपद अंबेडकर नगर और संदीप यादव (19) पुत्र बांके निवासी नूरपुर कला थाना कटका अंबेडकर नगर के रूप में हुई। तलाशी में उनके कब्जे से 22.684 किलो गांजा, 500 रुपये, दो मोबाइल और स्विफ्ट कार संख्या JH01AX7700 बरामद हुई। थाना रानी की सराय में मु0अ0सं0 122/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त:
1. ऋषभ यादव पुत्र आलोक कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमोला बुजुर्ग, थाना कटका, अंबेडकर नगर
2. संदीप यादव पुत्र बांके, उम्र 19 वर्ष, निवासी नूरपुर कला, थाना कटका, अंबेडकर नगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments