बड़हलगंज: कसाब टोला में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल ।
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कसाब टोला में शनिवार रात आपसी झगड़े के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। घायल जितेन्द्र गौड़ (लालगंज निवासी) की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी गुड्डू उर्फ जब्बार के खिलाफ BNS धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्ष्मण गौड़ (पिता: ओमप्रकाश) ने बताया कि वह भाई जितेन्द्र से बात कर रहे थे, तभी मोहल्ले का गुड्डू उर्फ जब्बार आया और विवाद शुरू कर दिया। विरोध पर उसने चाकू से जितेन्द्र के पेट पर वार किया। लहूलुहान जितेन्द्र को परिजनों ने दुर्गावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर इमरजेंसी में इलाज कर रहे हैं।
थाना प्रभारी सुनील राय ने कहा, “मामला गंभीर है। आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है, जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।” पुलिस दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है।



