Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeसमाचारमतदाता सूची में गंभीर चूक का आरोप, एक ही पते पर जुड़े...

मतदाता सूची में गंभीर चूक का आरोप, एक ही पते पर जुड़े सात अज्ञात मतदाता

मतदाता सूची में गंभीर चूक का आरोप, एक ही पते पर जुड़े सात अज्ञात मतदाता
देवरिया।
एसआईआर–2026 के अंतर्गत जारी मतदाता सूची में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। अबूबकर नगर, देवरिया निवासी अंजुम रहमान ने आरोप लगाया है कि उनके मकान संख्या 501 के पते पर बिना किसी ठोस सत्यापन के सात ऐसे मतदाताओं के नाम दर्ज कर दिए गए हैं, जिनसे उनका कोई संबंध नहीं है।
अंजुम रहमान के अनुसार मतदाता सूची में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा विनोद मद्धेशिया, बिंदु देवी, अशोक कुमार, मंशी देवी, आदित्य सिंह, मीरा सिंह एवं दुर्गेश कुमार गुप्ता के नाम उनके ही मकान नंबर पर जोड़ दिए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इन लोगों को कभी देखा तक नहीं और न ही ये लोग कभी उनके पते पर निवासरत रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की एसआईआर मतदाता सूची में भी इन सातों मतदाताओं का नाम उनके पते पर दर्ज नहीं था, इसके बावजूद वर्तमान सूची में इनका नाम जुड़ना गंभीर सवाल खड़े करता है।
मामले को लेकर अंजुम रहमान ने जिला निर्वाचन अधिकारी देवरिया को लिखित शिकायत देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस तरह की त्रुटियों को नहीं सुधारा गया तो चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। फिलहाल शिकायत के बाद प्रशासनिक जांच की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments