संविलियन विद्यालय परासी चकलाल में कक्षा 1 व 2 का निपुण असेसमेंट
लार
आज दिनांक 2 फरवरी को संविलियन विद्यालय परासी चकलाल में कक्षा एक एवं कक्षा दो के विद्यार्थियों का निपुण आकलन (Assessment) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आकलन का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं का मूल्यांकन करना रहा।
डायट से आए प्रशिक्षु आर्यन प्रजापति एवं अनसुधा सिंह द्वारा बच्चों का निपुण मिशन के अंतर्गत आकलन किया गया। आकलन के दौरान छात्रों की पठन क्षमता, लेखन कौशल एवं गणितीय समझ को विभिन्न गतिविधियों और प्रश्नों के माध्यम से परखा गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे और आकलन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिक्षकों ने बताया कि निपुण असेसमेंट से बच्चों की शैक्षणिक स्थिति का सही आंकलन होता है, जिससे आगे की शिक्षण रणनीति तैयार करने में मदद मिलती है।
विद्यालय प्रशासन ने निपुण मिशन के उद्देश्यों को सराहते हुए कहा कि इस तरह के आकलन से प्राथमिक स्तर की शिक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।



