Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Homeबलियाबलिया में आर्म्ड फ़ोर्सेज वेटरन्स व वीर नारियों का सम्मान, कलेक्ट्रेट सभागार...

बलिया में आर्म्ड फ़ोर्सेज वेटरन्स व वीर नारियों का सम्मान, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ भव्य कार्यक्रम।

 

जिलाधिकारी ने वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित।

पूर्व सैनिकों की हर समस्या के समाधान को प्रशासन तत्पर: जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।

बलिया /भारत की सशस्त्र सेनाओं के वेटरन्स की बहादुरी, समर्पण और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जोश, गर्व और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वीर नारियों, पदक विजेताओं और पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वीर नारियों और वेटरन्स की नि:स्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में इनका योगदान अतुलनीय है और प्रशासन उनकी हर संभव सहायता तथा समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
सम्मानित होने वालों में शहीद सिपाही संगम राम की पत्नी श्रीमती बतखी देवी, नायब सूबेदार बच्चा सिंह की पत्नी श्रीमती लालझरी देवी, सिपाही राम लाल राम की पत्नी श्रीमती चंदावती देवी, जीएनआर रमाशंकर यादव की पत्नी आशा देवी, हवलदार मुन्नी लाल की पत्नी उर्मिला देवी,

नायक हरिन्द्र यादव की पत्नी गायत्री यादव, नायक राजेश कुमार यादव की पत्नी उर्मिला देवी, जीएनआर अवनीश यादव के पिता शिवजी यादव, सिपाही चौधरी प्रसाद की पत्नी तुलसी देवी, सिपाही मकसूदन की पत्नी सरली देवी, सिपाही अब्दुल मजीद की पत्नी जहीदा खातून, सिपाही गौरीशंकर सिंह की पत्नी फूलवसिया देवी, सिपाही गजाधर सिंह की पत्नी बनवासो देवी, सिपाही देवतानंद की पत्नी कमला देवी, सिपाही शिवपूजन की पत्नी मुनेश्वरी देवी, नायक वीरेन्द्र सिंह की पत्नी आशा देवी शामिल रहीं। इसके अलावा पूर्व सैनिकों में जेपी पांडेय, ध्रुव नारायण सिंह, श्याम नारायण यादव, रमेश कुमार सिंह, राधा कृष्ण यादव, प्रेमशंकर सिंह यादव, अमित कुमार सिंह, सुनील सिंह, राजेश मिश्र, कृपा शंकर यादव, अभिमन्यु सिंह, मनोज सिंह, वीना देवी एवं भोला प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर नरेन्द्र कुमार सिंह ने देश की रक्षा में भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को याद करते हुए पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सैनिकों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ सहायक श्रीमती सुनीता सुमन, कनिष्ठ सहायक शिवशंकर सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments