Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeबलिया25 हजार का इनामिया गोतस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार,दाहिने पैर में लगी गोली।

25 हजार का इनामिया गोतस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार,दाहिने पैर में लगी गोली।

 

बलिया /25 हजार के इनामिया गोतस्कर को नरही पुलिस ने गुरुवार की रात करीब 11:45 बजे क्षेत्र के कारो मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली मार, गिरफ्तार किया। गोली गो तस्कर के दाहिने पैर में लगी, घायल गो तस्कर के पास से एक असलहा, दो कारतूस बरामद किया गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पूछताछ में गो तस्कर ने अपना नाम व पता फजल उर्फ करिया पुत्र हगनु नट निवासी तेतारपुर थाना नरही जनपद बलिया बताया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल थाना नरही में दर्ज धारा 3/8 गौवध निवारण अधि व धारा 11 पशु क्रूरता अधि से सम्बंधित 25000 रुपया का इनामिया व वांछित अभियुक्त है। जिसके द्वारा गौ वंशीय पशुओं को वध किए जाने की घटना कारित की गयी थी । इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि नरही पुलिस ने गुरुवार की रात कारो मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ कार्रवाई करते हुए गो तस्कर के दाहिने पैर में गोली मार गिरफ्तार किया। वहीं उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments