Thursday, June 11, 2026
Google search engine
Homeबलियारजिस्ट्री लेखनी में दस्तावेज लेखक का नाम दर्ज होने से संगठन में...

रजिस्ट्री लेखनी में दस्तावेज लेखक का नाम दर्ज होने से संगठन में खुशी की लहर।

 

एक दूसरे को मिठाई खिला कर एवं माला पहनाकर दी बधाई।

बलिया-जनपद में दस्तावेज लेखक के पदाधिकारियो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर बधाई दी। बता दे की लेखन की प्रक्रिया में दस्तावेज लेखक का नाम नहीं होने से दस्तावेज लेखको की जीविका पर संकट आन पड़ी थी। इस मामले को लिखित रूप से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को प्रेषित पत्र सौंपा गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी द्वारा लेखन की प्रक्रिया मे दस्तावेज लेखक का नाम जोड़ने का आदेश पारित किया गया। जिससे संगठन के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गयी। दस्तावेज लेखकों द्वारा फूल माला पहनाकर एवं सभी साथियो को मिठाई खिलाकर खुशीया मनाया गया।

अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दस्तावेज लेखको की लेखन ही जीवन का एक मात्र सहारा है सीएम योगी द्वारा लिखने की प्रक्रिया में संशोधन करते हुए दस्तावेज लेखक का नाम दर्ज किया गया है जिससे हमारा दस्तावेज लेखक समाज काफ़ी उत्साहित है साथ ही उत्तरप्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव, उर्फ (बिट्टू लाल) अशोक कुमार गुप्ता, प्रेम शंकर गुप्ता, रिजवान खान,मृत्युंजय तिवारी, सुरेश लाल,दीनानाथ ओझा, बृजानन्द तिवारी, विनोद कुमार चौबे, अंजनी कुमार चौबे,

ओमप्रकाश चौबे,अरून पाठक, गोपाल जी सिंह, अजीत चौबे, संतोष श्रीवास्तव, भोला श्रीवास्तव, गोविन्द श्रीवास्तव,ओम् जी श्रीवास्तव विनय कुमार पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव,अनिल कुमार श्रीवास्तव,लालजी वर्मा,अवधेश गुप्ता,सूर्य नारायण ओझा, लव कुश ओझा,सभी दस्तावेज लेखक व स्टांप बिक्रेतागण मोहर्रिर साथी मौजूद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments