Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*मिशन शक्ति के तहत विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक*

*मिशन शक्ति के तहत विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक*

*मिशन शक्ति के तहत विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक*आजमगढ़। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को स्थानीय लोदी किसान इंटर कॉलेज, सेनपुर अतरौलिया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों तथा बढ़ते साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, मैसेज व लिंक से सावधान रहने के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है और जरूरत पड़ने पर छात्राएं बिना संकोच के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें,112,1090,181,1098,
1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) शामिल हैं। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक देवेंद्र नाथ दुबे, उपनिरीक्षक अनिल सिंह, महिला आरक्षी श्वेता मिश्रा व पिंकी पांडे, हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी, संत कुमार, कांस्टेबल अरुण सिंह तथा चंद्रभूषण उपाध्याय मौजूद रहे।
जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे अपने लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments