बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली क्षितिज त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वादिनी के पति को प्रतिवादी सत्यम खरवार द्वारा आपसी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत गाली गलौज देते हुए मारे पीटे थे जिसके क्रम में थाना स्थानीय द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त सत्यम खरवार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में 28 दिसंबर 2025 को उ0नि0 कमलेश यादव मय हमराह हे0का0 विकास वर्मा, कां0 सर्वेश यादव देखभाल क्षेत्र, मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित विवेचनात्मक कार्यवाही में क्षेत्र मे चित्तू पाण्डेय चौराहा के पास मामूर थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 399/25 धारा 109, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सत्यम खरवार पुत्र मोहन प्रसाद खरवार निवासी देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष को माल गोदाम रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।



