ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए छात्रों को बड़ी राहत
देवरिया | जनपद में मौसम में आए अचानक बदलाव और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है कि जनपद के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को 29 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक स्कूल आने से छूट दी गई है।
यह राहत परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों पर समान रूप से लागू होगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों को भी इन दिनों केंद्र पर उपस्थित नहीं होना होगा।
प्रशासन का यह निर्णय ठंड से होने वाली बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक और अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा शैक्षिक और प्रशासनिक कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे।
इस फैसले से अभिभावकों में राहत है और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक सराहना की जा रही है। ठंड के इस मौसम में यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।



