Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeसमाचारलार युवा मोर्चा को नया नेतृत्व, साहू विशाल गुप्ता अध्यक्ष

लार युवा मोर्चा को नया नेतृत्व, साहू विशाल गुप्ता अध्यक्ष

लार युवा मोर्चा को नया नेतृत्व, साहू विशाल गुप्ता अध्यक्ष

युवाओं को जोड़ने के संकल्प के साथ लार युवा मोर्चा का गठन, विशाल गुप्ता को कमान

लार।
समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लार युवा मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय पर शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अजहर अंसारी एवं अमर श्रीवास्तव की देखरेख में कराई गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव में साहू विशाल कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सज्जू लारी, महासचिव पद पर सचिन विश्वकर्मा, सचिव पद पर वसीम अहमद, मीडिया प्रभारी के रूप में अश्वनी कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में जीनू लारी, सुरेन्द्र कुशवाहा, इमरान लारी एवं सौरभ पाण्डेय को शामिल किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष साहू विशाल गुप्ता को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों राज्य के युवाओं का सर्वोच्च सम्मान विवेकानंद यूथ अवार्ड मिल चुका है, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद साहू विशाल गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना तथा शिक्षा, रोजगार और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी पुनः दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और नई ऊर्जा व उत्साह के साथ समाजहित में बेहतर कार्य किए जाएंगे। युवा मोर्चा समाजसेवा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। चुनाव के सफल आयोजन पर चुनाव अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर दीपू गुप्ता, सुरेंद्र कुशवाहा, अफताब, सुनील पाण्डेय, दानिश लारी, सुजीत कुशवाहा, राजेश मोदनवाल, रमन गुप्ता, विकास खरवार, दानिश अंसारी, रमीज लारी, टीपू लारी, राजू सैनी सहित दर्जनों संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments