Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedलक्ष्मीनारायण मंदिर में हिन्दू सम्मेलन, प्रांत प्रचारक रमेश जी देंगे मार्गदर्शन

लक्ष्मीनारायण मंदिर में हिन्दू सम्मेलन, प्रांत प्रचारक रमेश जी देंगे मार्गदर्शन

बड़हलगंज (गोरखपुर)

अखिल भारतीय हिन्दू समाज के बीच बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग एवं स्वाभिमान के विकास के उद्देश्य से बड़हलगंज नगर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को सायं 4 बजे से लक्ष्मीनारायण मंदिर, लेटा घाट, बड़हलगंज, गोरखपुर परिसर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान रमेश जी, प्रांत प्रचारक – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उपस्थित रहेंगे और वर्तमान सामाजिक‑धार्मिक परिस्थितियों पर मार्गदर्शन देंगे। सम्मेलन में क्षेत्र के संत, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय हिन्दू समाज की व्यापक भागीदारी अपेक्षित है।

आयोजन की तैयारी श्रीराम बस्ती हिन्दू सम्मेलन समिति, बड़हलगंज नगर द्वारा की जा रही है, जो सामूहिक सहभागिता के माध्यम से समाज में एकता और जागरूकता का संदेश देना चाहती है। समिति ने सभी हिन्दू बंधुओं से समय पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments